लोडर की टक्कर से बाइक महिला सहित दो लोग घायल, रेफर
चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। संवादददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के बिसौंधा तालाब के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक व अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि कौबरा गांव के मजरा बराछी निवासी गिरधर की 55 वर्षीया पत्नी कशिया मिश्रा गांव के ही रहने वाले 35 वर्षीय शिवलाल के साथ बाइक में दवा कराने बांधी की तरफ जा रहे थे। बांधी से रामपुर होकर कौबरा जाने वाले मार्ग में बिसौंधा तालाब के पास सामने से आए लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घायल होने पर दोनो सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने दोनो को प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनो को इलाज के लिए सतना ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.