कानपुर, फरवरी 2 -- चकेरी, संवाददाता। मंगला विहार बड़ी पुलिया के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की मौत सोमवार को हैलट में इलाज के दौरान हो गई। आरोपित चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। चकेरी के सनिगवां निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल प्राइवेट कर्मी थे। उनका इकलौता बेटा आशीष है। बेटे आशीष ने बताया कि रविवार रात पिता और मां 48 वर्षीय अनीता बाइक से बर्रा दामोदर नगर निवासी ताऊ नवल किशोर यादव के घर जा रहे थे। तभी मंगला विहार बड़ी पुलिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्ह...