अलीगढ़, मार्च 6 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पहरसहरा के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार मैक्स पिकअप की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पहरसहरा निवासी इमामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका बेटा असलम और धेवता शाहरुख गांव की लोधी पर कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय अलीगढ़ की ओर से खैर की तरफ जा रही मैक्स पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भिज...