लोडर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उन्नाव, जून 17 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित उर्फ छोटू की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहित सोमवार सुबह बाइक से हसनगंज जा रहा था। ऊंचगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी दादी जनक दुलारी के साथ रहता था। वह अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है और विधिक कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.