लोडर की टक्कर से किसान की मौत
हरदोई, मई 20 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बेनीगंज थाना क्षेत्र के हुलासपुर गांव में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव हुलासपुर निवासी रामकुमार 71 वर्ष बीती शाम करीब सात बजे गांव के पास सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इलाज के लिए कोठवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। यहां इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई। मृतक के भतीजे मुकेश ने बताया कि रामकुमार खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.