बांदा, अप्रैल 9 -- बबेरू। खेत में खड़ी फसल काटने जा रहे किसान को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। साथ में चल रही पत्नी बाल-बाल बच गई। सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव निवासी 60 वर्षीय रामदास यादव पुत्र चुनकाई यादव गुरुवार सुबह पत्नी चुनकी देवी के साथ पैदल खेत में फसल काटने जा रहे थे। तभी देवरथा मोड़ के पास सामने से आ रहे लोडर ने रामदास को टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साथ में चल रही पत्नी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर म...