लोडर की टक्कर से ऑटो पलटा, महिला की मौत, आठ घायल
बांदा, जून 30 -- बांदा। लोडर की टक्कर से आटो पलट गया। इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। परिवार के आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने सभी घायलो को बाहर निकाल कर उन्हे सीएचसी मे भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी साईदीन ने बताया रविवार रात भांजे विश्राम निवासी मवई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह अपनी 40 वर्षीय पत्नी तुलसा और परिवार के आठ लोगो ने साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने आए था। सोमवार रात अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद ऑटो में बैठ कर सभी गांव जा रहे थे। जैसे ही ऑटो बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के पास पहुंचा पीछे से आ रहे लोडर ने ऑटो में टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.