रुद्रपुर, मई 25 -- सितारगंज, संवाददाता। औद्योगिक पार्क क्षेत्र की कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की सोमवार को लोडर के नीचे आने से मौत हो गई। जूनियर ऑपरेटर पद पर कार्यरत ग्राम मुगलखेड़ा, अमरिया जिला पीलीभीत निवासी 22 वर्षीय रवि गौतम पुत्र चरण सिंह सोमवार को फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान लोडर की की चपेट में आने से घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ बीएस धौनी, पूर्व विधायक नारायण पाल, भीम आर्मी नेता सत्येंद्र कुमारभी अस्पताल पहुंचे। फक्ट्री प्रबंधन की परिजनों से वार्ता के बाद आपसी सहमति होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। यह भी पढ़ें- लोडर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत सीओ बीएस धौनी ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता में आपसी समझौता हुआ ...