रामगढ़, जुलाई 26 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में पेलोडर की चपेट में आने से मुंशी बुधन यादव (49 वर्ष) की मौत हो गई। घटना रविवार अतिभोर की बताई जाती है। दुर्घटना के बाद बुधन नायक को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेलवे साइडिंग में मुंशी के पद पर कार्यरत बुधना नायक हजारीबाग जिला अंतर्गत गिद्दी थाना क्षेत्र के कनकी गांव के निवासी थे। इसी वर्ष 3 जून को भदानीनगर स्थित भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में लोडर मशीन की चपेट में आने से बरकाकाना बुजुर्ग जमीरा निवासी डंपर चालक जितेंद्र नायक (45 वर्ष) की मौत हो गई थी। करीब डेढ़ माह के अंतराल पर साइडिंग परिसर में दुर्घटना से दो लोगों की मौत होने के कारण साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...