कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर में रहने वाली एक अधेड़ महिला केंद्रीय विद्यालय जाने वाले रोड पर टहलते समय रविवार सुबह तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन उपचार के लिए कानपुर ले गए। वहां उनकी मौत हो गई।रठिगांव रोड नबीपुर में रहने वाली पचास वर्षीय शिवदेवी पत्नी बाबूराम पाल रविवार सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं। केंद्रीय विद्यालय जाने वाले रोड के पास तेजी से आ रहे लोडर ने उनको टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित लोडर उनको कुचलता हुआ सड़क किनारे नाले में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ उनको उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.