लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन में कंटेनर मालगाड़ी में आग लगी, हादसा टला
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कंटेनर मालगाड़ी के बैगन में अचानक आग लग गई। अचानक डिब्बे से भारी मात्रा में धुंआ निकलना शुरु हो गया। घटना का जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्टेशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उनकी त्वरित तत्परता व सूझबूझ से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया । मिली जानकारी के अनुसार, स्टील कॉइल से लदी यह मालगाड़ी सुबह 7:20 बजे लोटापहाड़ स्टेशन के लाइन नंबर-2 पर आकर रुकी थी। इसके बाद करीब 7:45 बजे ड्यूटी पर तैनात सतर्क स्टेशन कर्मियों ने मालगाड़ी के 25 वें वैगन ( डिब्बे में) के कंटेनर से अचानक घना धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसकी सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा बल और रेलवे कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.