चक्रधरपुर, जून 7 -- सोनुवा। शनिवार रात को लोटापहाड़ क्षेत्र में हुए बारिश से लोटापहाड़ स्टेशन के पास स्थित रेलवे अंडरपास में अचानक बारिश का पानी भर गया। जिससे अंडरपास से होकर गुजरने वाली बेगुना-ईचाकुटी भाया कोचापुर मार्ग पर यातायात पूरा तरह बंद हो गया। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंडरपास में लोगों के कमर पानी भर गया। लोटापहाड़, दलकी, पुनीपदा, कोचापुर, इचाकुटी आदि गांव के ग्रामीणों को सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क तक आने के लिए कई किमी घूम कर आना पड़ा। हिंसा कि दोपहर बाद पानी का स्तर कुछ कम हुआ। यह अंडरपास बने करीब एक साल हो रहे है। विगत वर्ष भी बारिश के दिनों में अंडरपास में बारिश की पानी भर जाने से कई दिनों तक इस मार्ग में यातायात पूरी तरह ठप रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होने से भी रेलवे अंडरपास में बारि...