मथुरा, अप्रैल 21 -- थाना जैंत के अंतर्गत लोटस गार्डन होम्स से घुस कर चोर कुटिया का ताला तोड़ कर अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस चोरी कर ले गये। वीआईपी रोड स्थित पॉश इलाके में हथियार चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गयी है। लोटस गार्डन होम्स, सुनरख बांगर, जैंत में धर्मेन्द्र गिरि गोस्वामी कुटिया लेकर रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। 25 मार्च को वह किसी काम से घर से बाहर गये थे तो कुटिया का ताला लगाकर पिस्टल, मैगजीन और छह कारतूसों को कुटिया के अंदर बनी अलमारी में रखकर चले गये थे। 31 मार्च की रात करीब आठ बजे वापस लौट कर आये तो अलमारी का ताला खुला देख पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसमें रखी पिस्टल, कारतूस, मैग्जीन गायब थे। पीड़ित का आरोप है कि हैरानी की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.