सोनभद्र, फरवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग व भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब, कुलडोमरी बैरपान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन अत्यंत रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लोझरा की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बैरपान कीको 9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा विशिष्ठ अतिथि विभागाध्यक्ष ट्रेनिंग सेंटर हिन्डाल्को रेनुसागर अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया। लोझरा ने निर्धारित समय मे 36 अंक अर्जित किये वही बैरपान की टीम मात्र 27 अंक अर्जित कर पाई। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्...