पटना, सितम्बर 7 -- लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र लिख कर वर्तमान राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने की अपील की है। मनीष सिंह ने कहा कि विधिक कार्यों एवं पटना उच्च न्यायालय में नियमित प्रैक्टिस की व्यस्तता के कारण अपने राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के लिए अपेक्षित समय निकाल पाना मेरे लिए कठिन होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में मैं अपने दायित्वों के साथ पूर्ण न्याय नहीं कर पा रहा हूं तथा वर्तमान में लोजपा (रा) में प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व से मुक्त होना चाहता हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...