लोजपा (रा) ने महात्मा फुले को को श्रद्धांजलि दी
पटना, अप्रैल 11 -- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर लोजपा (रामविलास) ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि महात्मा फुले का पूरा जीवन नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। मौके पर पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधायक उदय सिंह, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र विवेक, अनिल पासवान, प्रिंस पासवान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.