पटना, दिसम्बर 6 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ओबरा से विधायक प्रकाश चंद्र को बिहार विधानसभा में विधायक दल का उप नेता नियुक्त किया है। इनके साथ ही पार्टी ने बलरामपुर से विधायक संगीता देवी को बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक और डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह को सचेतक की जिम्मेदारी दी है। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.