पटना, दिसम्बर 6 -- पटना। लोजपा (रा) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राज्य कार्यालय में समारोह आायोजित कर उनको याद किया। इस मौके पर बिहार सरकार में शामिल पार्टी के दोनों मंत्री, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह और गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के साथ ही पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, विधायक संजय कुमार सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, कुंदन कुमार आदि ने संबोधित किया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.