पटना, फरवरी 28 -- लोजपा (रामविलास) ने दो मार्च को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मौजूद रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि होली मिलन समारोह में पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक तथा बिहार से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...