सासाराम, मई 21 -- दिनारा, एक संवाददाता। संगठन की मजबूती और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर दिनारा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा और आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर सबसे मजबूत ताकत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नर्वदेश्वर चौबे ने की। वहीं, मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रेमतोष सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...