पटना, मार्च 15 -- लोजपा (रा) का दावत-ए-इफ्तार सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय मे आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मौजूद रहेंगे। पार्टी के मुताबिक दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए घटक दल के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें लोजपा (रा) के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...