पटना, अप्रैल 11 -- लोजपा (रा) 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायेगी। हालांकि, अब यह आयोजन बापू सभागार की जगह एक व्हीलर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में होगा। नयी सरकार के गठन को लेकर गांधी मैदान व उसके आसपास चल रही गतिविधि को देखते हुए पार्टी को बापू सभागार का मिला आवंटन रद्द हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी द्वारा दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय समेत सभी प्रदेश कार्यालयों में और उत्तर प्रदेश के बरेली में भव्य रूप से बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.