पटना, मार्च 5 -- लोजपा (रा) ने इस साल पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। पार्टी के नेता और बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार उर्फ संजय पासवान को पश्चिम बंगाल जबकि पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को असम का सह-प्रभारी मनोनीत किया है। लोजपा (रा) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गयी। दोनों नेताओं को चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा के साथ समन्वय बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.