खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को कई लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में आस्था जताते हुए सदस्यता ली। यह कार्यक्रम युवा लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) खगड़िया के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने सूरज कुमार का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सूरज कुमार के नेतृत्व में खगड़िया सदर प्रखंड संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सूरज कुमार ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान की कार्यशैली से अत्यंत प्रभावित हैं। साथ ही सांसद राजेश वर्मा के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.