औरंगाबाद, अगस्त 27 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठनात्मक विस्तार के तहत सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने तथा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हसपुरा प्रखंड के लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय का प्रखंड इकाई ने स्वागत किया है। प्रदेश सचिव विजय अकेला एवं प्रखंड अध्यक्ष गंगादयाल पासवान ने कहा कि सुरेंद्र विवेक को प्रदेश की कमान मिलने से राज्य में संगठन और अधिक सशक्त व धारदार बनेगा। वहीं राजू तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। यह भी पढ़ें- सुरेंद्र विवेक के लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, दी बधाई नेतृत्व के इस फैसले से जमीनी स्तर पर पार्टी को ...