बोकारो, जुलाई 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में लोजपा व दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर पदाधिकारियों द्वारा मानव सेवा आश्रम के अनाथ बच्चों के बीच फल व पठन सामग्री का वितरण किया गया। अनिल ने कहा रामविलास पासवान ने हमेशा गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ को उठाने का काम किया है। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी रामकुमार वर्मा, मुंजाय पासवान, जीपी सिंह, संजय पासवान ,दिग्विजय तिवारी,गौरव कुमार सिन्हा ,सुमन कुमार पासवान,फूलेश कुमार, सेल एसस...