धनबाद, नवम्बर 27 -- झरिया, प्रतिनिधि। भागा गढ़िवान पट्टी में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने झारखंड सरकार से मांग की कि प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय में संविधान को पढ़ाया जाए। धनबाद महानगर अध्यक्ष रूदल पासवान ने कहा कि 28 नवंबर को लोजपा (रामविलास) पार्टी का 25वां स्थापना दिवस भागा गाड़ीवान पट्टी में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण पासवान ने किया। मौके पर युवा के जिला अध्यक्ष संजय पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आजाद खान, धनबाद जिला महासचिव कुणाल पासवान, अन्नू पासवान, वीरेंद्र पासवान, फहीम अंसारी, पूर्व धनबाद महानगर के महासचिव पंकज पासवान, रणजीत पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.