रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड की ओर से स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने की। समारोह की शुरुआत स्व रामविलास पासवान और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन विस्तार, जनसंपर्क रणनीति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मिले ऐतिहासिक समर्थन को याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी को बिहार-झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए एकजुटता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.