कानपुर, मई 2 -- कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उप्र के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने शनिवार को मंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानपुर नगर, देहात, फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों से आए संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यों को बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि 10 मई को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गली मुहल्ले वार्ड तहसील ब्लॉक स्तर पर आम जनमानस को जोड़ने का कार्य वृहद स्तर पर करें। बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश वाल्मीकि, चंद्र गणेश सिंह, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.