लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने सांसद कालीचरण सिंह से लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के लोगों को राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए डाल्टनगंज तक जाना पड़ता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। मुरली प्रसाद ने कहा कि लातेहार जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां से लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण आम लोगों, मरीजों, छात्रों और व्यवसायियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राजधानी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव होने से जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें दूसरे स्टेशन तक जाने की मजबूरी खत्म होगी। उन्होंने सांसद से आग्रह किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.