लखनऊ, फरवरी 26 -- आदर्श व्यापार एसोसिएशन और आल इंडिया ज्वेलर्स एंड जेम्स फेडरेशन ने गुरुवार को आशियाना स्थित एक होटल में अशोक कुमार वर्मा को लोक जनशक्ति पार्टी (व्यापार प्रकोष्ठ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन किया। इस मौके पर नवनियुक्त लोजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि वर्मा के लोजपा में व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनयन से सर्राफा व्यापारियों की लड़ाई को बल मिलेगा। कार्यक्रम में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार रावत, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मोहित सोनी और अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.