धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। धनबाद परिसदन में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने की। मुख्य अतिथि लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान थे। बैठक में प्रदेश भर से आए लेबर सेल के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, मजदूरों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने और आनेवाले समय की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजेश कुमार पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों को संगठित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदेश और जिला स्तर पर लेबर सेल को सक्रिय बनाने, मजदूरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.