सहारनपुर, जनवरी 6 -- लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अहलावत मंगलवार को देवबंद पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लक्ष्य ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रेलवे रोड स्थित लोजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्य अहलावत को बधाई देते हुए युवा राष्ट्रीय महासचिव राघवदास अग्रवाल ने कहा कि सर्वजन का हित लोक जनशक्ति पार्टी में सुरक्षित है। अजय जाटव, आशीष मित्तल, मुकेश अग्रवाल, राजीव सैनी, प्रवेश सैनी, कुलदीप सैनी, विजय बजाज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा पूजा अग्रवाल, जन्नती महक, ऋषि कपूर और राकेश भगत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.