बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोजपा और दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष व अरियरी के विधयापुर गांव निवासी राजकुमार पासवान का बीमारी के कारण गुरुवार की रात निधन हो गया है। उनके निधन से जिला में शोक की लहर दौड़ गयी। जिलाध्यक्ष इमाम गजाली दनके गांव जाकर अंतिम दर्शन किए। साथ ही शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे जीवन भर लोजपा के समर्थक रहे। उनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है। उनके निधन पर पवन मेहता, शेखर पासवान, विजय पासवान व अन्य ने शोक व्यक्त किया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- बिन्द में जिप सदस्य के पिता का निधन यह भी पढ़ें- अररिया: नहीं रहे 92 वर्षीय बिहारी पासवान, ग्रामीण शोकाकुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...