सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर लोजपा कार्यकर्ताओं की गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नागेश पासवान ने किया। बैठक में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश के आलोक में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने,लोजपा संगठन से प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेवारी पंचायत अध्यक्षों को सौंपी गयी। बैठक में ललन पासवान,गगन पासवान, रोहित पासवान, गीता देवी, ललिता देवी, शांति देवी, अविनाश पासवान समेत कई लोजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.