बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- हरनौत में गन्ना उद्योग मंत्री ने चौहरमल मेला का किया उद्घाटन चिराग पासवान को बताया सीएम पद का उम्मीदार हरनौत, निज संवाददाता। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने रविवार की शाम प्रखंड के नेहुसा गांव में दो दिवसीय बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने चिराग पासवान को सीएम पद का योग्य उम्मीदवार बताया। साथ ही कहा कि लोजपा(आर)के सिपाही बाबा चौहरमल के वंशज हैं। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद उन्होंने विधि-विधान से बाबा की पूजा-अर्चना की। उनके कदमों में अपना शीश नवाया। उन्होंने कहा कि बाबा, सामंती दमन के विरुद्ध विद्रोह और साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक थे। भले ही अपने बच्चों को आधी रोटी खिलाएं, पर उन्हें शिक्षित करें। शिक्षा, गरीबों के लिए सबसे बड़ा हथियार है। आज आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.