लोजपा आर के प्रदेश सचिव बने नीरज
सीवान, अक्टूबर 5 -- तरवारा। बड़हरिया प्रखंड के हकमा निवासी नीरज सिंह को लोजपा आर के संसदीय बोर्ड, बिहार का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नीरज को प्रदेश सचिव बनाए जाने से पार्टी को काफी मजबूती मिली है। इसके साथ ही युवाओं में राजनीति के प्रति उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोजपाआर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर राय के प्रति आभार जताते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। मौके पर बिट्टू सिंह अमन सिंह, सन्नी सिंह, राजन सिंह, सोल्जर सिंह, दुर्गेश सिंह, सौरभ मिश्रा, दीपक सिंह, मनीष सिंह आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.