लोचाईन में पूजा के बाद वितरित किया प्रसाद
गाजीपुर, मई 29 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोचाइन गांव में श्रद्धा भक्ति के साथ काशीदास बाबा की पूजा की गई। प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में आयोजित पूजा मंडप के चारों तरफ दूर-दूर के गांव से आए श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। पूजा करने के लिए आए नरवर (मरदह) के सुरेन्द्र पंथी द्वारा उपले पर अग्नि को प्रगट करना विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य यजमान भूलन सिंह यादव, उनकी पत्नी शांति देवी रहे। वैदिक मंत्र उपचार के साथ पंडित अवधेश पांडेय उर्फ़ गोपाल ने पूजा पाठ व हवन का कार्य संपन्न कराया। पूर्णाहुति के पश्चात लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.