नई दिल्ली, जुलाई 4 -- देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो और होंडा दोनों कंपनियों का दबदबा है। दरअसल, जून 2026 में हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में 5,02,890 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचकर घरेलू बिक्री में अपना दबदबा बनाए रखा। तो दूसरी तरफ, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 4,68,956 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि TVS मोटर 4,11,014 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। अब कहाना में ट्विस्ट ऐसे आता है कि अगर इन कंपनियों की सेल्स में एक्सपोर्ट के आंकड़ों को भी जोड़ लिया जाता है, तब TVS इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच जाती है। एक्सपोर्ट के कमाल से TVS बनी नंबर-1दरअसल, TVS ने पिछले महीने 1,54,403 टू-व्हीलर एक्सपोर्ट किए, जिससे वह होंडा के 59,325 यूनिट्स और हीरो मोटोकॉर्प के 38,269 यूनिट्स से आगे निकल गई। एक्सपोर्ट से मिले इस फायदे ने TVS की देश ...