लोग से बचाव को कृषि विभाग ने जारी की सलाह : उमेश कुमार
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। धान की फसल में जीवाणु झुलसा, झोंका (ब्लास्ट) और शीथ ब्लाइट रोग के संभावित प्रकोप को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को बचाव और नियंत्रण के उपाय बताए हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किसानों से फसल की नियमित निगरानी करने की अपील की है।
जीवाणु झुलसा पत्तियों के किनारों पर पीले-सफेद या सुनहरे पीले रंग के लक्षण दिखाई देने, पत्तियों के सिरे से सूखने और मुड़ने पर रोग की आशंका होती है। विभाग ने इसके नियंत्रण के लिए स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट टेट्रासाइक्लिन 30 ग्राम तथा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 1.50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव की सलाह दी है। हवा और बारिश के बाद लक्षण दिखाई देने पर सात दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव दोहराने को कहा गया है। पत्तियों पर आंख या नाव के आकार के भूरे धब्बे, जिनका केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.