लोग साइकिल से चलने को तैयार, पर बिना ट्रैक सब बेकार
बांदा, मई 13 -- बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साइकिल, शेयरिंग टैक्सी व सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग की अपील के बाद जिलेवासी साइकिल चलाने को तो तैयार हैं, पर किसी भी मार्ग में साइकिल चलाने को ट्रैक ही नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने जनपद में न पहले ही साइकिल ट्रैक बनवाए और न ही मौजूदा समय में सड़कों के चौड़ीकरण में साइकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की है। साइकिल सवार छात्र-छात्राएं हों या अन्य लोग, हाईवे व अन्य सड़कों पर निकलते समय अपनी जिंदगी दांव पर लगाते हैं। उनके मन में हमेशा हादसे का भय बना रहा है। अभिभावक भी बच्चों के साइकिल से स्कूल जाने के बाद वापसी तक चिंतित रहते हैं। शहर में ही ज्यादातर सड़कों पर फुटपाथ तो बने हैं, पर इनमें अतिक्रमण है। साइकिल सवारों को मजबूरी में फर्राटा भरते बाइक, कार व बड़े वाहनों से बचबचाकर बीच सड़क से निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.