नैनीताल, दिसम्बर 30 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के शहीद संजय बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में मंगलवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रेखा आर्य के समक्ष 88 समस्याएं ग्रामीणों ने रखीं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान गुलदार के आतंक और वन विभाग की ओर से पीड़ितों को मुआवजा न देने की बात भी उठाई। दोपाखी निवासी शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि चार वर्ष पूर्व आई आपदा में उनके घरों के सामने के खेत बह गए थे, अब उनके भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार बनाई जाए। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। गरजोली के ग्राम प्रधान मुकेश गरजौला ने शिक्षा और गुलदार के आतंक का मुद्दा उठाया। बताया कि दो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.