झांसी, मार्च 27 -- मौजूदा परिस्थतियों के दृष्टिगत पैट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार की गाइड लाइन अनुसार जनपद झांसी में पैट्रोल डीजल की पर्याप्त मात्रा है। डीएसओ सौम्या अग्रवाल ने जारी सूचना में कहा कि तेल कम्पनियों द्वारा समस्त पैट्रोल पम्पों को नियमानुसार पैट्रोल डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जनपदवासी पैनिक न हों। आवश्यकता के अनुसार पैट्रोल डीजल की मात्रा पैट्रोल पम्पों से प्राप्त करें। अनावश्यरूप से पैट्रोल एवं डीजल का भण्डारण करने से बचें। यदि किसी भी पैट्रोल पम्प / रिटेल आउटलेट पर पैट्रोल/डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी की जाती है या निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर पैट्रोल/डीजल की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो सम्बंधित पैट्रोल पम्प रिटेल आउटलेट संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु प्राविधानान्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.