लखीसराय, मार्च 14 -- सूर्यगढ़ा। अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी स्वतंत्र कुमार एवं राजस्व कर्मियों के हड़ताल में रहने से लोग रोज ही निराश होकर लौट रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि राजस्व संबंधी कार्य था। रोज ही लौटना पड़ रहा है। कार्यालय में केवल सहायक और गार्ड देखें गए। पहले के समान चहल-पहल नहीं दिखाई पड़ी। प्रधान सहायक श्याम कुमार ने कहा कि राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...