लोग डरें, हम काहे डरेंगे; अनंत सिंह पर बोलीं होने वाली समधन, स्टाइल पर चुटकी ली
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी की तैयारियों और मेहमानों को निमंत्रण देने के बीच अब उनकी होने वाली समधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अनंत सिंह के चर्चित काले चश्मे और दबंग छवि पर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में अनंत सिंह की होने वाली समधन हंसते हुए कहती हैं, "अनंत सिंह का यही है न जी, गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा।" उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगते हैं। समधन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। वो यह भी कहती हैं कि दूसरे लोग अनंत सिंह से डर सकते हैं, लेकिन समधन को उनसे डरने की क्या जरूरत है। वह कहती हैं कि अनंत सिंह बाहुबल वाले होंगे तो बाहर वालों के लिए होंगे। उनके इस अंदाज ने अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.