रांची, अप्रैल 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में फैले वृहत पर्यटन क्षेत्रों का अनुभव लेने के लिए देश-विदेश के लोगों को झारखंड आने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दुमका स्थित मसानजोर समेत राज्य के अन्य अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की प्रतिबद्धता प्रकृति के साथ सामंजस्य करते हुए उसका विकास करना है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देते समय प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार की योजना राज्य के पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय बनाने की है, जहां आधुनिक हॉस्पिटैलिटी और प्राचीन प्रकृति का अनूठा संतुलन देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- झारखंड के 3 डैम में पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.