लोग ज्यादा शराब पीने लगे हैं... ट्रंप की नीति पर BJP नेता का चौंकाने वाला दावा
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- महाराष्ट्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद सुजय विखे-पाटील ने रविवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान से जुड़े युद्ध संबंधी रणनीति और उनके निरंतर बदलते रुख के कारण भारत में शराब पीने वाले लोगों की संख्या में खासा वृद्धि हुई है। यूं कहें तो लोग ज्यादा शराब पीने लगे हैं। उन्होंने इस वैश्विक अस्थिरता को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में चल रहे अहिल्यानगर-मनमाड सड़क निर्माण परियोजना में हो रही गंभीर देरी से भी सीधे जोड़ा है। अहिल्यानगर में एक कार्यक्रम के दौरान विखे-पाटील ने बताया कि ट्रंप के फैसले न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा रहे हैं, बल्कि उनके प्रभाव भारत जैसे देशों के आम जीवन और विकास कार्यों तक पहुंच रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.