सूरत, मार्च 6 -- आपने ऐसी कई वारदातों के बारे में पढ़ा या सुना होगा, कि जिसमें किसी महिला या पुरुष को सम्मोहित करके ठग उनका पर्स, मोबाइल, गहने या अन्य कीमती सामान ले जाते हैं। हालांकि ऐसी खबरों पर आसानी से भरोसा नहीं होता है कि कैसे कोई इंसान, किसी और शख्स की बातों में आकर अपना सारा कीमती सामान उतारकर उसे दे सकता है। हालांकि ऐसी खबरें पूरी तरह से सच होती हैं और ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गुजरात की सूरत पुलिस ने इसी तरह से ठगी करने वाले एक शख्स को हाल ही में गिरफ्तार किया है। यह शख्स साधु का वेश बनाकर लोगों को बातों में फंसाता था, और सम्मोहित करके उनसे उनकी कीमती वस्तुएं ले लेता था। खास बात यह है कि सूरत पुलिस ने इस फर्जी साधु बाबा का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें यह बाबा एक युवक को सम्मोहित करते हुए उससे उसकी टीशर्ट, घड़ी और मोब...