श्रावस्ती, मई 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों को डेंगू से बचाव के प्रति स्वयं जागरूक होकर लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसी दौरान सभी सीएचसी पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ वीके श्रीवास्तव ने कहा कि डेंगू से बचाव की प्रारंभिक दवा साफ-सफाई है। इसलिए हम सभी को अपने आसपास नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कूलर, टायर, नारियल के खोल व अन्य पात्रों में पानी जमा न होनें दें। आसपास गड्ढे हों तो वहां पर लार्वा नाशक दवा का छिड़काव करें। यह भी पढ़ें- डेंगू को खत्म करने की स्वास्थ्यकर्मियों ने ली शपथ इससे डेंगू को नियंत्रित किया जा सकता है। मच्छरों से बचाव के लिए हमेशा पूरी बांह के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्र...