लोगों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
बगहा, सितम्बर 28 -- बेतिया, बेका। नगर निगम बेतिया के सभागार में सोमवार को 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026' के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो सत्रों में कराई गई। इसमें मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए स्वच्छता को व्यवहारिक रूप से जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। विद्यार्थियों और युवाओं की भूमिका इसमें विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वे स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए अपने परिवार और आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.